फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाली की मांग के लिए कर्मियों का परियोजना कंपनी के खिलाफ धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के चौरास में श्रीनगर जल विद्युत परियोजना में तैनात कर्मियों ने बहाली की मांग को लेकर सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है। कर्मियों ने 17 जून को जिला प्रशासन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सकारात्मक निर्णय न लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परियोजना कंपनी में कार्यरत करीब 90 कर्मियों को सेवा से हटाए जाने के बाद से प्रभावित कर्मियों में कंपनी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को ग्राम पंचायत मढ़ी के चंद्रबदनी मंदिर में सांकेतिक धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि परियोजना कंपनी अनुबंध का उल्लंघन कर प्रभावितों के साथ धोखा कर रही है। कर्मियों ने 17 जून को प्रशासन की मध्यस्थता में होने वाली बैठक तक धरने को जारी रखने का निर्णय लिया है। साथ ही बैठक में सकारात्मक निर्णय न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरने पर बैठे कर्मियों ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सूर्य प्रकाश, रोहित बिष्ट, शशि, विजय, योगेश, केशवानंद बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें