पौड़ी। अनूप भारती मेमोरियल पब्लिक स्कूल झालीमाली कंडारा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की 200 सौ मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में मानसी ने बाजी मारी। वहीं कशिश दूसरे और अनुष्का तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता की 200 मीटर सीनियर बालक में शुभम ममगाईं प्रथम, विश्वास मान द्वितीय एवं सार्थक मान तृतीय रहे।
प्रतियोगिता के 100 मीटर बालिका वर्ग में मेनका प्रथम, मुस्कान द्वितीय और नैना तृतीय, 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, विद्या रावत द्वितीय और खुशी नेगी तृतीय, 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में शुभम ममगाईं प्रथम, सार्थक मान द्वितीय और विश्वास मान तृतीय, 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में सुधीर प्रथम, केशव नौडियाल द्वितीय एवं अंकुश गुसाईं तृतीय, 100 मीटर बालिका वर्ग में श्रुति बिष्ट प्रथम, नैंसी रावत द्वितीय और खुशी रावत तृतीय, 50 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में नैंसी रावत प्रथम, श्रुति बिष्ट द्वितीय एवं आयुषी नेगी तृतीय रही। नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों की 50 मीटर बालिका दौड़ में वर्षा गुसाईं प्रथम, आरूषि नेगी द्वितीय एवं समृद्धि तृतीय, 50 मीटर बालक वर्ग में नैतिक प्रथम, ऋतिक व आरव द्वितीय, अर्नव व शिवांश रावत तृतीय रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में शुभम ममगाईं प्रथम, विश्वास मान द्वितीय व सार्थक मान तृतीय, लंबी कूद बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, अनुष्का द्वितीय एवं खुशी तृतीय रही। प्रतियोगिता के निर्णायकों में प्रदीप ममगाईं, जितेंद्र नेगी, शैलेंद्र गुसाईं, शैलेंद्र नेगी, बबीता रावत, आरती नेगी, प्रियंका एवं अनिता देवी शामिल रहीं।