फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी करियर की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर के एक दिवसीय एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान की जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें करियर संबंधी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो. केसी पुरोहित ने बताया कि 19 फरवरी से जनता इंटर कालेज ल्वाली में एनएसएस शिविर आयोजित कर रहा है। सात दिवसीय इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे। कहा कि रविवार को कालेज में एक दिवसीय शिविर में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इसके बाद बौद्धिक सत्र में छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी जानकारी भी दी गई। शिविर में बेटी-पढ़ाओं, बेटी बचाओ, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, आदि की भी जानकारी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें