फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी के 15 खिलाड़ी नेशनल आर्चरी के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के 15 तीरंदाजों का चयन नेशनल आर्चरी के लिए हुआ है। इनमें छह बालिकाएं व नौ बालक शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी नवंबर में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी ओपन वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला खेल विभाग की माने तो पौड़ी के शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में राज्य स्तरीय तीरंदाजी सिखाई जा रही है। सितंबर के प्रथम सप्ताह में चयन ट्रायल होने के बाद नेशनल के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को लक्ष्य साधने की आधुनिक विद्याओं में पारंगत किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया कि नेशनल के लिए चयनित खिलाड़ियों में से तीन ने बीते साल भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेली। बालक व बालिकाओं में आठ खिलाड़ी कम्पाउंड से व सात रिकर्व धनुष से निशाना साधेंगे। दोनों ही अंतरराष्ट्रीय मानकों के धनुष हैं।



ओपन बालिका में छह खिलाड़ी चयनित

खेल विभाग की मानें तो आर्चरी नेशनल के लिए छह खिलाड़ियों का चयन ओपन वर्ग में हुआ है। जिसमें वैश्नवी पांथरी, अनुराधा भारद्वाज, अवनी रावत, अन्नया बिष्ट, दिव्यांशी भंडारी व श्रुति शामिल हैं। जिसमें से वैश्नवी बीते साल यूपी अध्योध्या में नेशनल खेल चुकी हैं। जबकि अन्य सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेलाें में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।



ओपन बालकों में नौ का चयन

विभाग के मुताबिक आर्चरी नेशलन में दिग्विजय सिंह, शौर्य भट्ट, तुषार चौधरी, नवनीत सिंह, आदर्श, रूद्रांश भंडारी, सानिध्य कंडारी, अराध्य भारद्वाज व अखिलेश बलोधी का चयन हुआ है। जिसमें दिग्विजय व अखिलेश पहले भी नेशनल प्लेयर रहे हैं। जबकि नवनीत ने बीते साल नेशनल सब जूनियर खेली।
विज्ञापन


क्या कहते हैं कोच व अफसर

नेशनल के लिए चयनित होने के बाद सभी तीरंदाजों को आगामी आर्चरी के लिए तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों में कहीं कोई चूक न रह जाए इसको लेकर भी उन्हें तराशा जा रहा है। सभी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। - संदीप डुकलान, कोच व प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें