फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी में सफल रहे पूर्व छात्र को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 614 वीं रैंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्र महेंद्र सिंह रावत को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल ने एक सादे समारोह में सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एलपी सिलोड़ी ने कहा कि महेंद्र सिंह वर्ष 2012 में विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण की थी। महेंद्र की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को गर्व है। इस दौरान महेंद्र ने छात्रों को सफलता के टिप्स भी बताए। कहा कि लक्ष्य के प्रति संपूर्ण समर्पण और निरंतर प्रयास सफलता के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में उत्तम गैरोला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें