फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित मातृत्व व खिलखिलाता हो बचपन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व आस्था सेवा संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को मिक्स मॉड्यूल को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में कोट, कल्जीखाल, परसुंडाखाल व पाबौ के 116 आशा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी के ईटीसी सभागार व नगर पालिका सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला मेें जिला कम्यूनिटी ऑबलाइजर दिनेश शाह ने बताया कि विभाग मिक्स मॉड्यूल के तहत विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व व खिलखिलाता बचपन है। गर्भावस्था, मां व नवजात शिशु की देखभाल, स्वच्छता व सावधानियों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। आस्था सेवा संस्थान के सचिव राकेश चंद्रा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी है। कार्यशाला में प्रशिक्षक दीपा भंडारी, रजनी जैन, सुनील खंडूड़ी, राजेश आर्य, कांता प्रसाद, राजेश विडालिया, दीपक ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर बबीता नौटियाल, ज्योति देवी, देवेश्वरी देवी, संपत्ति देवी, ऊषा देवी, गुड्डी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें