फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि स्क्रूटनी प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि स्क्रूटनी मामले में पुलिस ने जांच समिति के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। जांच समिति के सदस्यों ने विवेचना अधिकारी को बताया कि उनकी जांच में स्क्रूटनी से संबंधित सभी लोगों को दोषी पाया गया था। जिस पर उन्होंने विवि प्रशासन को कानूनी कार्रवाई का सुझाव दिया था।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि स्क्रूटनी प्रकरण में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उक्त प्रकरण में विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना अधिकारी एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि विवि की ओर से गठित जांच कमेटी के सदस्यों से जानकारी ली गई है। जांच कमेटी के सदस्यों ने जांच में स्क्रूटनी से संबंधित सभी व्यक्तियों के दोषी पाए जाने की बात कही है। एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि जल्द मामले की जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।
कुलसचिव के मुख्यालय में न होने से हो रही जांच प्रभावित
श्रीनगर। कुलसचिव डा. एके झा के मुख्यालय में न होने से जांच प्रभावित हो रही है। विवेचना अधिकारी ने बताया कि अभी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किया जाना है। लेकिन कुलसचिव के मुख्यालय से बाहर होने पर उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। जिससे विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें