फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-- प्रो. पीएम सकलानी की हुई आकस्मिक मृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर पीएम सकलानी (57 वर्ष) का बीते शुक्रवार को देहरादून के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें बीते माह 27 मार्च को सीने में दर्द की शिकायत होने पर श्रीनगर के बेस अस्पताल से देहरादून रेफर किया गया था। कुलपति अन्नपूर्णा नौटियाल, विवि के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने प्रो. सकलानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में पुरातत्व विभाग के प्राध्यापक प्रो. सकलानी के निधन से विवि में शोक की लहर है। लगातार पांच बार गढ़वाल विवि शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे प्रो. सकलानी अब तक 18 छात्रों को शोध करवा चुके थे। वर्तमान में भी चार छात्र उनके दिशानिर्देशन में शोध कर रहे थे। इसके अलावा कई पुस्तकें भी वे लिख चुके थे। प्रो. सकलानी के आकस्मिक निधन पर विवि के छात्रों, अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने प्रो. सकलानी के निधन को विवि की अपूरणीय क्षति बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें