पौड़ी। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में 11 डाक्टरों के तैनाती आदेश जारी कर दिए गए हैं। सीएमओ ने डाक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी करने के साथ ही अस्पतालों का कार्यभार तत्काल ग्रहण करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
जिले के अस्पतालों में लंबे समय से डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलित हैं। सोमवार को उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने राहत दी है। कल्जीखाल के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में डा. अमित कुमार व डा. पंकज कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में डा. मीनाक्षी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बोखाल में डा. परिणय भारद्वाज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाडामंडी में डा. फराह परवीन, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ल्वाली में डा. फैज रहमानी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरोली में डा. विक्रम घोपला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में डा. अंकित सैनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूंगीधार डा. एश्वर्य आनंद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूखाता में डा. कमल सिंह व राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय फरसाड़ी में डा. अखिल चैड़ा की तैनाती की गई है। सीएमओ डा. एमएस राणा ने बताया कि ग्रामीणों क्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।