फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्टाफ को डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी ने स्टाफ के कार्य पर कड़ी नाराजगी जताई। सोमवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपराध की रिपोर्ट शासन को समय पर नहीं भेज रहे हैं। डीएम ने खनन की रिपोर्ट भी तलब की।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित स्टाफ मीटिंग में जिलाधिकारी ने विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला कार्यालय द्वारा शासन को भेजी जाने वाली क्राइम सूचना तय समय पर प्रेषित करने को कहा। जिलाधिकारी ने व्हाट्स एप तथा मोबाइल संदेशों में चली रही विभागीय परिपाटी को बदलने को कहा । डीएम ने राजस्व पुलिस को खनन प्रकरणों में अभी तक हुई प्रगति आख्या की भी रिपोर्ट तलब की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कोटद्वार तथा श्रीनगर में यातायात व्यवस्था पर असंतोष जताया। उन्होंने राजस्व तथा परिवहन विभाग को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी विभिन्न पेंशनों में आधार सीडिंग की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम सदर केएस नेगी, एसडीएम लैंसडौन कमलेश मेहता, एसडीएम श्रीनगर मायादत्त जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल, तहसीलदार पौड़ी हरि मोहन खंडूडी, श्रीनगर सुनील राज व कोटद्वार छवाण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें