फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजूहा ननकोट का हो चुका है विलय: बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजूहा ननकोट का जीआईसी उज्याड़ी में पूर्ण विलय हो गया है। विद्यार्थी भी जल्द ही प्रवेश ले लेंगे। उन्होंने ग्रामीणों पर विद्यालय के विलीनीकरण को लेकर राजनीति का आरोप लगाया। दूसरी ओर जीआईसी उज्याड़ी में एसएमसी की बैठक हुई, जिसमें अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाए जाने की अपील की गई।
विज्ञापन

विकास खंड पौड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी जेपी काला ने बताया कि राजूहा ननकोट का जीआईसी उज्याड़ी में पूर्ण रूप से विलय हो गया है। ग्रामीण विद्यालय के विलीनीकरण को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ने विद्यालय पर तालाबंदी की है, जिससे विद्यालय के दस्तावेज हस्तांतरित किए जाने पर दिक्कत आ रही है। काला ने कहा कि विभाग एसडीएमआईएस पोर्टल के माध्यम से प्रवेश लेने वाले बच्चे का विवरण ऑनलाइन जीआईसी उज्याड़ी को भेज देगा। उन्होंने कहा कि राजूहा ननकोट के शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही नई तैनाती दे दी जाएगी। जीआईसी उज्याड़ी के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राजूहा ननकोट के विलय की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि एसएमसी की बैठक में ग्रामीणों से नौनिहालों को प्रवेश दिए जाने का आह्वान किया गया। वहीं ननकोट के ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय के दस्तावेजों से छेड़छाड़ न हो पाए। इसको देखते हुए पंचायत ने विद्यालय को सील कर दिया है, जो डीईओ पौड़ी व ग्रामीणों की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की हीलाहवाली से विद्यालय में पांचवें दिन भी शिक्षण कार्य बंद रहा। उधर, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगरान ने राजूहा ननकोट को लेकर अधिकारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक ओर सरकारी विद्यालयों को बंद करने पर उतारू हैं, वहीं दूसरी ओर प्राइवेट स्कूलों को एक के बाद एक लगातार मान्यता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें