फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून माह तक पूरी तरह ऑन लाइन होगी खाद्यान वितरण प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सरकारी सस्ते गल्ले की खाद्यान्न सामग्री वितरण प्रणाली को जून माह तक पूरी तरह ऑनलाइन किए जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों की ओर से दिए गए हैं। अधिकारियों ने खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बरते जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केंद्र व राज्य की आपूर्ति प्रबंधन टीम ने शहर में स्थित खाद्यान गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने यहां मौजूद खाद्यान्न सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि केंद्र व राज्य से आए अधिकारियों ने खाद्यान्न वितरण प्रणाली को जून माह तक शतप्रतिशत ऑनलाइन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। आपूर्ति प्रबंधन टीम ने खाद्यान्न प्रेषण, उसकी प्राप्ति व गल्ला विक्रेताओं की वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया। कंडारी ने बताया कि अधिकारियों ने खाद्यान सामग्री भंडारण के मानकों व खाद्यान्न की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया, जो मानकों के अनुरूप पाई गई। निरीक्षण टीम में संयुक्त सचिव खाद्यान्न भारत सरकार एस जगन्नाथन, एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक बीबीसी राव, पंकज मिश्रा, संयुक्त आयुक्त खाद्यान उत्तराखंड डा. पीएस पांगती, एमएस बिसेन, कनिष्ठ सलाहकार संदीप सकलानी, जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें