फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से करें अच्छा व्यवहार: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। एसडीएम अनुराधा पाल ने तीनधारा में होटल व ढाबा संचालकों की बैठक ली। इस दौरान पाल ने होटल व ढाबा संचालकों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में एसडीएम पाल ने कहा कि बदरी-केदार यात्रामार्ग पर तीनधारा यात्रियों के जलपान व भोजन का मुख्य पड़ाव है। उन्होंने होटल व ढाबा संचालकों को निर्देशित किया कि यात्रियों को शुद्ध पेयजल व भोजन उपलब्ध कराएं। साथ ही रेट लिस्ट चस्पा करने के सख्त निर्देश दिए। पाल ने पुलिस को तीनधारा में वाहनों की सुव्यवस्थित ढंग से पार्किंग व सुरक्षा संबंधी फ्लैक्स लगाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष विनोद राणा, चौकी प्रभारी बछेलीखाल विक्रमलाल सहित राजस्व विभाग कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें