पौड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से कंडोलिया मैदान में आयोजित जिला स्तरीय तीन दिवसीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। छात्र-छात्राएं खेल के महत्व को समझें और अनुशासन बनाए रखें।
पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता हुई। अंडर 17 बालिका वर्ग में पौड़ी ने कोट ब्लाक को 30-24 से हराया। कंडोलिया मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का दूसरा मैच अंडर 17 बालक वर्ग खिर्सू और द्वारीखाल के बीच खेला गया, जिसमें खिर्सू ने द्वारीखाल को हराया। खिलाड़ियों ने इससे पहले मार्चपास्ट किया। इस मौके पर डीएवी के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य दीपक चंद्र सिंह रावत, अनिल कुमार राणा, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत, जिला खेल समन्वयक योगंबर सिंह नेगी, संग्राम सिंह नेगी, रघुराज चौहान, जगमोहन बिष्ट, मनोज काला, मेहरबान सिंह भंडारी और राकेश कठैत आदि मौजूद रहे।