श्रीनगर। गढ़वाल विवि के अस्तित्व को बचाने के लिए विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता एक मंच पर आएंगे। स्थायी कुलपति की नियुक्ति सहित कई अन्य मांगों के लिए सभी छात्र संगठन मिलकर आंदोलन करेंगे। छात्रों का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गढ़वाल विवि में स्थाई कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई है। जिससे गढ़वाल विवि की व्यवस्थाएं पटरी से उतर रही हैं।
गढ़वाल विवि के छात्रों का कहना है कि विवि में डेढ वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिससे विवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विवि में परीक्षा जैसी अति विश्वसनीय प्रणाली भी सवालों के घेरे में हैं। छात्रों का कहना है कि समस्याओं के निराकरण के लिए अलग-अलग संगठनों के नेतृत्व में आंदोलन होते रहे हैं। लेकिन इसका प्रभाव नहीं पड़ रहा है। बेहतर होगा कि विवि के अस्तित्व को बचाने के लिए सभी छात्र संगठन एक मंच पर आएं।
-- जल्द ही सभी छात्र संगठन एक बैठक आयोजित करने जा रहे हैं। इस बैठक में संयुक्त छात्र संगठन का गठन किया जाएगा। इस बैनर के तले सभी छात्र संगठन एक होकर विवि की समस्याओं के लिए आंदोलित होंगे।
देवकांत देवराड़ी, पूर्व सचिव, बिड़ला परिसर छात्र संघ ।
- विवि में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए सभी छात्र संगठनों को एक मंच पर आना होगा। इसके लिए जल्द हम एक बैठक आयोजित करने जा रहे हैं।
शिवानी पांडे, नगर अध्यक्ष ।
--विवि के अस्तित्व को बचाने के लिए सभी छात्र संगठनों को एक मंच पर आना होगा। जल्द ही सब छात्र संगठन एक होकर आंदोलित होंगे।
सुजीत गैरोला, छात्रम छात्र संगठन।