फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन करते समय करंट की चपेट में आया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका क्षेत्र डांग में मोबाइल फोन से बात करते एक युवक को बिजली का करंट लग गया। उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम पोखरी (चमोली) निवासी अंकित घर की छत के कोने में लगे सरिया को पकड़ कर फोन पर बात कर रहा था। तभी अचानक सरिया छत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को छू गई, जिससे अंकित करंट की चपेट में आ गया। अंकित के दोस्तों ने उसे संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे बेस अस्पताल रेफर कर दिया। बेस अस्पताल के आकस्मिक विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अंकित की स्थिति खतरे से बाहर है। अंकित गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में अध्ययनरत है और वह डांग में किराए के कमरे में रहता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें