फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय थलीसैंण में खुला उतराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का केंद्र-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में इसी शिक्षा सत्र से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी का केंद्र स्थापित कर दिया गया है। केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को सुविधा मिलेगी। पहले जो छात्र संस्थागत पढ़ाई नहीं कर पाते थे, वे श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल द्वारा संचालित परीक्षा में शामिल हो रहे थे, लेकिन पिछले शिक्षा सत्र से विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षा का संचालन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण की प्राचार्य डा. लवनी रानी राजवंशी ने कहा कि महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का केंद्र स्थापित होने से व्यक्तिगत छात्रों को सुविधा मिलेगी, जो इंटरमीडिएट के बाद आगे की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के प्रयासों से थलीसैंण में वर्तमान सत्र से यह केंद्र स्थापित हुआ है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि महाविद्यालय में संस्थागत स्तर पर संचालित बीए के हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र विषयों में स्नातक स्तर पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन या ऑफलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 15 सितंबर रखी गई है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें