फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में पौड़ी की उर्वशी और देहरादून की कीर्ति पहुंची फाइनल में-COORDINATION

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में पौड़ी की उर्वशी और देहरादून की कीर्ति ने व्यक्तिगत प्रतियोगिता के मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के व्यक्तिगत मुकाबले में केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर की छात्रा उर्वशी ने श्रीनगर की गायत्री को 24-22, 20-22 और 22-20 से हराया, जबकि डीएवी देहरादून की कीर्ति ने आईटीएम देहरादून की हेमा को 21-13 व 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में डीएवी के पार्श्व ने इसी महाविद्यालय के बलजीत को 21-14 और 21-11 से पराजित किया। इससे पूर्व हुए क्वार्टर फाइनल में श्रीनगर के अजयपाल ने डीएवी के शोएब को 21-17, 13-21 और 21-9 से हराया। डीएवी के शोएब ने इसी महाविद्यालय के आयुष को 21-18 और 21-12 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग टीम चैंपियनशिप में डीएवी देहरादून ने ऋषिकेश को और पौड़ी ने श्रीनगर को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पुरुष वर्ग में डीएवी ने बीएफआईटी और श्रीनगर ने पौड़ी को हराया। प्रतियोगिता के दौरान प्रोफेसर राजेश डंगवाल, पर्यवेक्षक खेमराज भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें