पौड़ी। जिला पुलिस ने सत्यापन अभियान के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 209 मकान मालिकों पर 20.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
अभियान में दूसरे दिन पुलिस ने पौड़ी में 107, श्रीनगर में 350 और कोटद्वार में 300 घरों में जाकर किराएदारों का सत्यापन किया। किराएदारों का सत्यापन न होने पर पौड़ी में 12 मकान मालिकों पर 1.20 लाख रुपये, श्रीनगर में 132 पर 13.20 लाख रुपये और कोटद्वार में 65 मकान मालिकों पर 6.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सत्यापन न कराने वाले प्रत्येक मकान मालिक पर 10 हजार रुपये का जुुर्माना किया गया। एसएसपी जगतराम जोशी ने बताया कि सत्यापन अभियान अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।