पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बैंकर्स को जिले का ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देेश दिए हैं। इसके अलावा सरकारी योजनाओं में ऋण संबंधी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी लाने को भी कहा गया है।
यहां विकास भवन में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई बैंकर्स समिति की बैठक में बैंकों में ऋण जमा अनुपात 23 प्रतिशत बताया गया। जिलाधिकारी ने बैंकर्स को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। बैंकर्स से कहा गया कि वे किसानों को अधिक ऋण दें, ताकि कृषि का विकास हो। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में ऋण आवेदन के प्रार्थना पत्रों पर तेजी से कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे, डीडीएम नाबार्ड बीएस नेगी, लीड बैंक प्रबंधक नंद किशोर, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा आदि मौजूद रहे।