फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की परिस्थिति के अनुकूल विकसित हो कलस्टर: आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में आयुक्त ने उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को मंडल के प्रत्येक जनपद में 15-15 कलस्टर तैयार किए जाने के निर्देश दिए। कहा क्षेत्रीय परिस्थिति के अनुरूप कलस्टर में पुष्प, सब्जी, फल, मसाला व मधुमक्खी पालन को शामिल किया जाएगा। कलस्टर में तीन साल की ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सभागार में उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर गढ़वाल मंडल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि पहाड़ में फूलों, फलों, सब्जी उत्पादन, मसाला व मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं हैं। लेकिन उद्यान विभाग के अधिकारी धरातल पर ठोस काम नहीं कर पा रहे हैं। आयुक्त पुरुषोत्तम ने कहा कि मंडल के प्रत्येक जनपद में उद्यानीकरण के 15-15 कलस्टर बनाए जा रहे हैं। जिनमें क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि उद्यान कर्मियों व किसानों को प्रशिक्षण दिए जाने की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को 10 दिन के भीतर रूट स्टॉक प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने गढ़वाल मंडल में मात्र 559 किसानों को प्रशिक्षण दिए जाने पर विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। आयुक्त ने मधुमक्खी पालकों की संख्या पर भी हैरानी जताई। उन्होंने दुग्ध उत्पादन को भी विस्तार दिए जाने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डा. रतन कुमार ने गढ़वाल मंडल में सब्जी, फल, पुष्प व मधुक्खी पालन की जानकारी विस्तार से दी। डीएम पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने पहाड़ में छोटे-छोटे कलेक्शन सेंटर बनाए जाने और किसानों को राज्य से बाहर (वाईएस परमार विवि हिमाचल) प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने का सुझाव रखा। इस अवसर पर डीएम रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल, सीडीओ पौड़ी दीप्ति सिंह, डीएचओ टिहरी डा. डीके तिवारी, चमोली डा. नरेद्र यादव, उद्यान विशेषज्ञ डा. एसएन मिश्रा, प्रभाकर सिंह, पंकज स्वरूप रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें