फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरासू के समीप खतरनाक हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरासू हनुमान मंदिर का लगभग 50 मीटर क्षेत्र संवेदनशील हो गया है। यहां पिछले 15 दिन से पहाड़ी से लगातार मलबा आ रहा है, जिससे बार-बार यहां यातायात अवरुद्ध हो रहा है। बृहस्पतिवार को सड़क खोलने के लिए मशीनों के वक्त पर न पहुंचने के कारण पुलिस और लोगों को खुद ही मशक्कत कर सड़क खोलनी पड़ी। लगभग दो घंटे यातायात अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

श्रीनगर से करीब 6 किलीमीटर दूर फरासू से लगभग 400 मीटर पहले बदरीनाथ राजमार्ग का क्षेत्र संवेदनशील हो गया है। यहां सड़क के नीचे की ओर से अलकनंदा जल विद्युत परियोजना का झील कटाव कर रही है। जबकि सड़क के ऊपरी ओर चौड़ीकरण की कटिंग से संवेदनशील हो गया है। पिछले दिनों हुई बारिश से यहां पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है। इसके चलते यहां यातायात संचालन खतरनाक हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9 बजे मलबा आने से यातायात बंद हो गया था। सूचना मिलने पर श्रीकोट चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की मशीन नहीं पहुंच पाई। लगभग साढ़े 9 बजे एक मशीन आई, लेकिन उसका टायर पंचर हो गया। इसके बाद पुलिस कांस्टेबल विकास गैरोला व राजेंद्र कुमार ने मौके पर मौजूद लोगों के साथ पत्थर हटाकर किसी तरह से मार्ग को यातायात के लिए खोला। बाद में लगभग 11 बजे दोनों तरफ से मशीनें लगाकर मार्ग से मलबा हटा दिया गया। लोनिवि एनएच खंड के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि बारिश होने की वजह से फिलहाल पूरा मलबा हटाना संभव नहीं है। क्योंकि सड़क से मलबा हटाने पर पुन: मलबा आ जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां दोनों तरफ मशीन तैनात हैं, लेकिन गत दिवस एक मशीन खराब हो गई। बृहस्पतिवार को दूसरी मशीन भी खराब हो गई थी। इससे थोड़ा दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें