फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से बंद हैं बिड़ला व चौरास परिसर, कई परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पिछले एक सप्ताह से बिड़ला व चौरास परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप हैं। आंदोलित छात्र इस दौरान कई परीक्षाओं को भी बंद करा चुके हैं। जबकि अधिकांश विभागों ने छात्रों के आंदोलन को देखते हुए प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। वहीं विवि के उच्चाधिकारी छात्रों से वार्ता करने के बजाय मुख्यालय से नदारद हैं। जिससे विवि में चारों ओर अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा यथावत रखे जाने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर करीब एक पखवाड़े से छात्र आंदोलित हैं। आंदोलित छात्र बीते 28 अप्रैल से लगातार बिड़ला व चौरास परिसर को बंद करा रहे है। इस दौरान छात्रों ने कई सेशनल परीक्षाओं को भी छोड़ दिया है। सोमवार को भी आंदोलित छात्रों ने बिड़ला व चौरास परिसर बंद कराया। इस दौरान छात्रों की शिक्षकों के साथ बहस भी हुई। वहीं विवि के अधिकारी समस्या का समाधान करने के बजाय मुख्यालय से नदारद हैं। बताया जा रहा है कि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल स्वास्थ्य खराब होने के कारण अवकाश पर हैं। जबकि कुलसचिव एमएचआरडी जाने की बात कह कर मुख्यालय में मौजूद नहीं हैं।
-- मुझे मंगलवार को एमएचआरडी बुलाया गया है। एमएचआरडी जाने के बाद ही मुख्यालय आऊंगा। डा. एके झा, कुलसचिव, गढ़वाल विवि।
मुख्य नियंता ने दिए 14 छात्र नेताओं को नोटिस
कुलसचिव को बंधक बनाए जाने का मामला
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कुलसचिव को प्रशासनिक भवन में बंधक बनाए जाने के मामले में मुख्य नियंता ने करीब 14 छात्र नेताओं को नोटिस जारी किए हैं, हालाकि इस संबंध में कुलसचिव की ओर से पूर्व में ही कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने बताया कि छात्र नेताओं की ओर से नोटिस रिसीव कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस मे की शिकायत
श्रीनगर। कुछ दिन पूर्व असामाजिक तत्वों ने चौरास परिसर स्थित योग विभाग में तोड़ फोड़ की थी। उक्त संबंध में विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी ने चौरास पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चौकी इंचार्ज एसआई राकेश चौधरी ने बताया चौरास परिसर में रात्रि को पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर जांच की जा रही है।
चौरास परिसर में कुछ असामाजिक तत्व बिजली के पैनल बंद कर रहे हैं। जिससे छात्रावासों में रात्रि के समय विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। असामाजिक तत्वों की इस हरकत से विवि के विद्युत विभाग के साथ ही छात्रावासों में रह रहे छात्र खासे परेशान हैं।

छात्रों का नाम देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे शिक्षक
श्रीनगर। प्री-पीएचडी साक्षात्कार प्रक्रिया बाधित करने वाले छात्रों का नाम बताने की हिम्मत शिक्षक नहीं जुटा पा रहे हैं। एमएचआरडी ने विवि प्रशासन से ऐसे छात्रों का पूरा विवरण व वीडियो क्लिप मांगा है। संयुक्त कुलसचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को मेल कर इस संबंध में विवरण देने को कहा था, लेकिन अभी तक किसी भी शिक्षक ने कोई विवरण नहीं दिया है। संयुक्त कुलसचिव एके मोहंती ने कहा कि अभी किसी विभाग से कोई विवरण नहीं मिला है। विवरण का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें