फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2021 की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला प्रशासन महाकुंभ-2021 की तैयारियों को लेकर अभी से जुट गया है। महाकुंभ क्षेत्र लक्ष्मणझूला, जोंक, नीलकंठ, स्वर्गाश्रम व दुगड्डा की तमाम व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए डीएम ने निर्देश जारी कर दिए हैं। सड़कों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम सुशील कुमार ने महाकुंभ-2021 को लेकर सड़क, सिंचाई, स्थानीय निकाय, विद्युत, जिला पंचायत समेत विभिन्न कार्यदायी विभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्मणझूला, जोंक, नीलकंठ, स्वर्गाश्रम, दुगड्डा मार्गों का डामरीकरण, क्रैश बैरियर लगाने, विद्युतीकरण व मार्गों के सुदृढ़ीकरण को लेकर लोनिवि व ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि नीलकंठ मेले की तैयारियों को लेकर सड़क एवं पैदल मार्गों को दुरुस्त रखने के कार्य अभी से शुरू किए जाएं। लोनिवि अधिकारियों से कहा कि बाईपास मार्ग, पार्किंग, सुलभ शौचालयों का निर्माण गरुड़चट्टी तथा अन्य स्थानों पर किए जाने की कार्ययोजना तैयार करें। डीएम ने एसडीएम लैंसडौन के नेतृत्व में लोनिवि, जिला पंचायत, स्वजल व सिंचाई विभागों को महाकुंभ के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए क्षेत्रों में संयुक्त टीम भ्रमण कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सिचाई विभाग को स्वर्गाश्रम, नीलकंठ पैदल मार्ग में डिवाइडर, रेकलिंग, स्टैंड पोस्ट, बैंच, लाइट व यात्री शेड लगाने के निर्देश दिए। देवप्रयाग, लक्ष्मणझूला, किरमोलाघाट समेत विभिन्न स्थानों पर बने स्नानघाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की चेन लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम सदर केएस नेगी, एसडीएम लैंसडौन कमलेश मेहता, सीओ धन सिंह तोमर, ईई लोनिवि निर्भय सिंह व एएमए जिला पंचायत संतोष खेतवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें