फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राजस्थान उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर कांग्रेसियों ने पौड़ी में आतिशबाजी और नारेबाजी करते हुए जमकर जश्न मनाया।
शुक्रवार को पौड़ी में कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय के बाहर आतिशबाजी और नारेबाजी कर राजस्थान में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मिली जीत पर जश्न मनाया। इस दौरान नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने इसको पार्टी के लिए संजीवनी बताया। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार से खिन्न हो चुकी है। यही कारण रहा कि राजस्थान में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मुंह की खानी पड़ी। इस मौके पर तामेश्वर आर्य, भगवान सिंह टम्टा, राहत हुसैन, भरत सिंह रावत, रेखा भंडारी, गोदांबरी रावत, विरेंद्र रावत, गांधी सिंह नेगी, कैलाश बिष्ट, सत्य प्रकाश धस्माना व शिव प्रसाद रतूड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें