फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनाम की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राज्य आंदोलनकारी व प्रदेश कांग्रेस संगठन के मुख्य प्रचार समन्वयक धीरेंद्र प्रताप ने पालिका अध्यक्ष बेनाम बेनाम व अन्य पर दर्ज मुकदमे को झूठा करार देते हुए प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। एलान किया कि मुकदमा वापस नहीं लिया जाता तो वे आंदोलन करेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, पूर्व दर्जाधारी मंत्री सरिता नेगी व अधिवक्ता अशोक बिष्ट पर दर्ज मुकदमे को धीरेंद्र प्रताप ने झूठा करार दिया। इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी के बाद जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन में पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के नमन चंदोला, बलवंत गुसाईं व मुनीश सुंद्रियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर लोगों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। सीएम से मांग की कि पालिका अध्यक्ष बेनाम व अन्य दो पर दर्ज मुकदमा झूठा है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुकेश नेगी, सतेंद्र रावत, दीपक काला, विजय, धीरज सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, प्रशांत काला, जितेंद्र नेगी, सुभाष खुगशाल, अनूप सिंह नेगी व रमेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें