फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौड़ी में लगेगी आयुक्त की नियमित अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पौड़ी। गढ़वाल मंडल के आयुक्त दिलीप जावलकर ने पौड़ी को पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पौड़ी में नियमित अदालत लगेगी। कहा कि शहरों की भीड़भाड़ और शोर के बीच योजनाएं तैयार नहीं की जा सकती, लेकिन पौड़ी जैसी शांत जगह पर बेहतरीन प्लानिंग के साथ कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर आयुक्त कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद आयुक्त गढ़वाल मंडल दिलीप जावलकर ने पत्रकारों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की बड़ी योजनाओं को समय पर पूरा करना उनका लक्ष्य है। इसके अलावा ऑल वेदर रोड, देहरादून में स्मार्ट सिटी का कार्य व ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण जल्द शुरू करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार है। उन्होंने कहा कि पौड़ी कमिश्नरी है और वे अधिकतर समय पौड़ी में बैठ कर कार्य करेंगे। राजस्व संबंधी वादों का निस्तारण नियमित कोर्ट लगाकर इसी वित्तीय वर्ष में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें