फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर दर्ज की गई 10 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय सभागार में आयोजित तहसील दिवस पर पहुंचे लोगों ने आपदा, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आदि शिकायतों को प्रमुखता से उठाया। जिस पर एडीएम रामजी शरण शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील दिवस पर 10 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर आपदा प्रभावित व्यापारियों ने एडीएम रामजी शरण शर्मा और एसडीएम सोनिया पंत को बताया कि 11 मई को शांता नदी की आपदा से उनकी दुकानें ध्वस्त हो गई थी। जिसके बाद नगर पालिका की ओर से बनाई गई टीन शेड की दुकानों का आज तक आवंटन नहीं हो पाया है। इस पर पालिका के अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय को तत्काल प्रभावितों को दुकानों के आवंटन के आदेश दिए। सभासद रूपेश गुर्साइं के पेयजल लाइनों में सुधार की मांग पर जल संस्थान को व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए। तहसीलदार मानवेंद्र को वृद्धा, दिव्यांग आदि पेंशन का भुगतान शीघ्र करवाने के आदेश दिए। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रपंचायत सदस्य जगदीश चंद्र आर्य ने भरपूर क्षेत्र में जर्जर बिजली के पोलों को बदलने, लकड़ी का टाल खोलने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें