फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार पर विधायक के 'पोस्टर', ढूंढने पर ईनाम

Thu, 26 Sep 2013 07:09 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे शरारती तत्वों के दिमाग की उपज कहें या फिर किसी वोटर का आक्रोश। पौड़ी शहर में क्षेत्रीय विधायक की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा हुए हैं। राजनीतिक गलियारों ही नहीं बल्कि आम लोगों में यह पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल पिछले तीन माह से मुख्यालय में नहीं आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि विधायक क्षेत्र में कम और राजधानी में अधिक रहते हैं।

पढें, ब्रिगेडियर हैडः बारह सौ पाक सैनिकों को किया था ढेर

विधायक की गुमशुदगी के पोस्टर
कुछ दिनों से शहर के बाजारों की दीवारों पर चस्पा विधायक की गुमशुदगी के पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं। इनमें जो लिखा है, उसमें या तो किसी शरारती दिमाग ने काम किया है या फिर किसी वोटर ने अपनी भड़ास निकाली है।
विज्ञापन


छह माह से लापता हैं विधायक
पोस्टरों में क्षेत्रीय विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल के छह माह से लापता होने की सूचना है और जानकारी देने वाले को बाकायदा पुरस्कार की भी बात कही गई है।

पढें, डीएम के आदेश पर, प्रेमनगर में पेट्रोल पंप सीज

शहर के कई जागरूक लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक अक्सर क्षेत्र से गायब रहते हैं, लिहाजा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से वह अनभिज्ञ बने रहते हैं।

पोस्टर चस्पा होना जनाक्रोश की परिणति
विधानसभा में भी क्षेत्र की आवाज बुलंद नहीं हो रही है। विधायक का इलाके का रुख न करना जन भावनाओं का अपमान है।

पढें, कमरे में बंद है 'एंटीक' मूर्तियां, नहीं है देखने की इजाजत

सार्वजनिक स्थानों पर विधायक की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा होना जनाक्रोश की परिणति ही कहा जाएगा। विधायक को समय-समय पर जनता के बीच आना चाहिए और उसकी बात सुननी चाहिए।

क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं : मंद्रवाल
क्षेत्रीय विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल ने कहा कि बीते जून माह में उन्होंने पूरे इलाके का दौरा कर जन समस्याएं सुनी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का विशेष दौरा होने की वजह से भी उनकी व्यस्तता रही।

पढें, पाकिस्तान ही नहीं, भूंकप से भुज में भी बना था टापू

उनकी छवि धूमिल करने के लिए मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता उनकी निष्ठा को भली प्रकार जानती है। क्षेत्र के विकास के लिए वह सरकार से कई योजनाएं स्वीकृत करा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें