राज्यपाल से मुलाकात करते पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी
- फोटो : AmarUjala
पिछले एक माह से जारी सियासी संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की चहलकदमी से सियासी पारा और चढ़ गया है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर न तो केंद्र सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया और न ही हरीश रावत सरकार को लेकर कोई खास टिप्पणी की।
बेटे रोहित शेखर तिवारी और पत्नी उज्जवला शर्मा के साथ देहरादून पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शुुक्रवार को अपराह्न सचिवालय पहुंचकर राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल से शिष्टाचार मुलाकात की।
तिवारी ने बड़ी बेबाकी से कही अपनी बातें
मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया से भी रूबरू हुए।
राज्य में मचे राजनीतिक उठापटक को लेकर बड़ी बेबाकी से अपनी बातें कही। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और नौ विधायकों के बागी रुख अख्तियार किए जाने पर कहा कि दलबदल को जायज नहीं ठहराया जा सकता है, इससे अस्थिरता बढ़ती है।