फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा ने बदला नारायणबगड़ का भूगोल

Sun, 30 Jun 2013 06:20 PM IST
विनय बहुगुणा/जयवीर मनराल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोली जिले में पिंडर नदी के दोनों तरफ बसे नारायणबगड़ का आपदा के चलते भूगोल ही बदल गया है। जहां भगवान नारायण का मंदिर और पुराना बाजार तबाह हो चुका है, वहीं सड़क से ऊपर केवर गांव के नीचे प्राचीन शिवालय की भूमि दरक रही है। यहां मठ और कुटिया की दीवारों पर दरारें पड़ चुकी हैं, जो कभी भी जमींदोज हो सकती है।
विज्ञापन


16-17 जून को जल प्रलय ने नारायणबगड़ को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार को अमर उजाला टीम कर्णप्रयाग से मींग गदेरा पहुंची थी। नारायणबगड़ बाजार से ऊपर पहाड़ी रास्ते से केवर शिवालय होते हुए हम बाजार के दूसरे छोर पर पहुंचे।

कैसी संचालित होगी श्रीनंदा राजजात
यहां लोग करीब डेढ़ किमी की पगडंडी से बाजार के एक छोर से दूसरे छोर पहुंच रहे हैं। क्योंकि यहा पर कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग का करीब चार सौ मीटर हिस्सा ध्वस्त हो चुका है। इन हालात में 29 अगस्त से शुरू हो रही श्रीनंदा राजजात का यहां से कैसे संचालन होगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन


मां श्रीनंदा की छंतोली केवर गांव से होकर ही अपनी ससुराल के पहले पड़ाव भगोती गांव पहुंचती है। केवर शिवालय में हमें बाबा नागेंद्र महाराज मिले। बताया कि भू-धंसाव की जद में होने के कारण कुटिया को 17 जून को ही खाली कर दिया था। वे टिन शेड से बने प्रतीक्षालय में रह रहे हैं, वहां भी भू-धंसाव हो रहा है।

रास्ते में कुछ लोग भी मिले, जिनका कहना था कि पिंडर के उफान से नारायणबगड़ पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। वर्तमान हालात कभी भी किसी बड़ी अनहोनी को न्योता दे सकते हैं, जिन लोगों से भी हमने बात की उनकी जुबां पर एक सवाल तैर रहा था, क्षेत्र में राजजात कैसे होगी।
विज्ञापन


नारायणबगड़ बाजार में युवा जयवीर कंडारी और उनके साथियों का कहना था कि आपदा के बाद से प्रशासनिक स्तर पर कोई सकारात्मक प्रयास नहीं हो पाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें