फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज में दिखाया हुनर

विज्ञापन
किच्छा में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। कान्फ्लुएंस वर्ल्ड स्कूल में राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पहले दिन बालक और बालिका वर्ग के तीन-तीन राउंड खेले गए।
विज्ञापन

दूसरे राउंड की समाप्ति के बाद शैराली पटनायक ने अर्पिता जैन को हराया, जबकि आयुषि कांडपाल ने इशिका को और लक्षिता ने आराध्या को पराजित किया, तीनों संयुक्त रूप से दो प्वाइंट के साथ शीर्ष पर रहीं। ओपन वर्ग में सार्थक ने दिव्यांश को, सद्भव ने लक्ष्य को तेजस ने प्रखर को, आयुष ने श्रीराम को, वैभव ने अंकित को, प्रापश ने अंगुल को, अर्पित ने विवान को और श्याम सुंदर ने निखिल को हराकर दो प्वाइंट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे राउंड में प्रवेश किया। शतरंज संघ के महामंत्री संजीव चौधरी ने बताया कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चार बालक और चार बालिकाएं दिल्ली में 15 से 19 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय चड्ढा के मार्गदर्शन में चल रही प्रतियोगिता के चीफ आर्बेटर मृत्युंजय सिंह, डिप्टी चीफ आर्बेटर अमित शर्मा, मोरिशी सिंह, आदित्य, नीरज शाह, नीतू जोशी, दिनेश सिंह, हिमांशु बोरा, शिवम ढींगरा मौजूद थे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन कान्फ्लुएंस वर्ल्ड स्कूल के निदेशक पुनीत छाबड़ा और साक्षी छाबड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें