फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से मिलने जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के हिम्मतपुर के पास इनोवा कार ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की इलाज के लिए काशीपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक को काशीपुर के निजी अस्पताल, जबकि दूसरे को रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे मालधनचौड़ नई बस्ती शिवनाथपुर निवासी मुकेश (21) पुत्र नंदलाल अपने दो दोस्त सागर और संदीप के साथ स्कूटी (यूके-04यू-3586 में हिम्मतपुर ब्लॉक अपनी बहन नीमा देवी के घर जा रहा था। स्कूटी सवार तीनों दोस्त प्लाट नंबर 16 नई बस्ती से हाईवे पर पहुंचे तभी दिल्ली की ओर से आ रही इनोवा कार (डीएल-10सीके-8639) ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
108 एंबुलेंस से मुकेश और संदीप को काशीपुर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मुकेश ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल संदीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरे दोस्त सागर को रामनगर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला और एक स्कूटी पर तीनों दोस्त जा रहे थे। फिलहाल मामले में अभी तक कोई तहरीर आदि नहीं मिली है।
विज्ञापन

बेटे की मौत से मां का बुरा हाल
मृतक मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मुकेश की मां चंपा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम को जब शव घर लाया गया तो रोते बिलखते परिजनों को ग्रामीण सांत्वना दे रहे थे। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार सुबह किया जाएगा। दूसरी ओर, कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि कार चालक काशीपुर से रामनगर की ओर आ रहा था, कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही हैं। तहरीर मिलने पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें