फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दूसरे समुदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

Fri, 31 Jul 2026 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय का युवक लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया और उल्टा जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मेरठ निवासी शादाब के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म निवासी युवती यहां किराये के मकान में रहकर मोबाइल की दुकान में काम करती है। इसी दुकान में मेरठ (यूपी) निवासी शादाब भी काम करता था। पीड़िता के अनुसार काम करने के दौरान दोनों में दोस्ती बदल गई। एक दिन शादाब ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोपी के दूसरे धर्म का होने के कारण युवती ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस पर आरोपी ने उसे को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही उसका धर्म अपना लेगा। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले जब युवती ने उससे विवाह के लिए कहा तो वह मुकर गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार रात नैनीताल रोड से आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें