फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आईटी, मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी में कॅरिअर की उड़ान भर सकते हैं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। 12वीं की परीक्षा के बाद भविष्य की राह चुन रहे युवाओं के लिए अब पारंपरिक डिग्री के मुकाबले प्रोफेशनल कोर्स पहली पसंद बन गए हैं। शिक्षाविदों ने छात्रों के बदलते रुझान और बाजार की मांग को देखते हुए आईटी, मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों को कॅरिअर के लिए सबसे बेहतर बताया है। वहीं बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे कोर्स भी नए स्वरूप में छात्रों के लिए बेहद प्रासंगिक बने हुए हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. ललित तिवारी के अनुसार आज के दौर में रोजगार की संभावनाएं उन्हीं क्षेत्रों में सबसे अधिक हैं जो तकनीकी और प्रबंधन कौशल पर आधारित हैं। 12वीं के बाद बीसीए करने वाले छात्रों के लिए आईटी सेक्टर में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल सुरक्षा के द्वार खुले हैं। डिजिटलीकरण के इस युग में कंप्यूटर अनुप्रयोग की समझ रखने वाले युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है।
प्रो. तिवारी ने कहा कि बीबीए जैसे कोर्स युवाओं में उद्यमिता और नेतृत्व क्षमता विकसित कर रहे हैं। कॉरपोरेट जगत के विस्तार और नए स्टार्टअप के आने से बिजनेस मैनेजमेंट के जानकारों की जरूरत हर स्तर पर महसूस की जा रही है। पर्यटन और होटल उद्योग को उन्होंने एक सदाबहार क्षेत्र बताया। उनके अनुसार, बीएचएम जैसे प्रोफेशनल कोर्स के जरिये छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाओं में अपना भविष्य बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें