फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवक का शव मिला, ज्यादा शराब पीने से मौत की आशंका

Sat, 18 Apr 2026 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। भवानीगंज क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रथदृष्टया शराब के अत्यधिक सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भवानीगंज स्थित बड़ी नहर के पास लोगों ने एक युवक को अचेत पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास किए। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान रामनगर के लूटाबड़ गांव सोनू (35) पुत्र दीवानी राम के रूप में हुई। सोनू अविवाहित था और शराब का अधिक सेवन करता था। प्रथमदृष्टया उसकी मौत का कारण शराब का अधिक सेवन माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें