फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सेंटर चौराहे के पास युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गन्ना सेंटर चौराहे के पास अपने मकान की सीढ़ी पर चढ़ रहे युवक को हमलावर ने गोली मार दी। गोली युवक के हाथ लगी। उसे एचटीएच के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के कजियापुरा मिलक का मूल निवासी केशव गंगवार (26) तीन साल से पत्नी रेखा और बच्चों के साथ गन्ना सेंटर स्थित किराए के कमरे में रहता है। पत्नी मकान के दूसरे तल पर सिलाई का काम करती है। केशव शादी समारोहों में बेटर का काम करता है। शुक्रवार की रात सवा 11 बजे वह शादी समारोह में काम करने के बाद घर लौटा। बाइक खड़ी करने के बाद वह कमरे में जाने के लिए लोहे की सीढ़ी पर चढ़ रहा था। इसी समय सीढ़ी के समीप छिपे बदमाश ने गोली चला दी लेकिन गोली कंधे के समीप हाथ में लग गई। गोली लगने के बाद केशव दस कदम तक चलने के बाद गिर पड़ा।
फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की नींद टूट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ घायल केशव को एसटीएच में भर्ती कराया। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी मौके पर पहुंचे। घायल केशव ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। बदमाश ने किस उद्देश्य से हमला किया, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने लिए साक्ष्य
फोरेंसिक विभाग रुद्रपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल शरण ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया। टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट भी उठाया है। कोतवाल अरुण सैनी का कहना है कि अभी तक पता नहीं चल सका है कि घटना किन कारणों के चलते हुई है।
धमकी देने का भी आरोप
हल्द्वानी। गोली से घायल केशव गंगवार की सास दुलारी ने बताया कि गोली मारने के पहले शूटर ने धमकाया भी था। इसके पहले भी उसके दामाद को एक बार धमकी मिली थी।
कोट
कोतवाली पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। धमकी की बारे में केशव और उसकी पत्नी ने कुछ नहीं बताया है। पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है। जल्द ही हमलावर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. जगदीश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें