फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मां घायल

Sat, 10 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। धमोला के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक घुस गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने पुलिस की मदद से महिला को हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बैलपड़ाव रेंज में फारेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत किरन देवी (37) बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे अपने पुत्र आशु कुमार (18) के साथ बाइक से हल्द्वानी से रेंज कार्यालय जा रही थी।
विज्ञापन


धमोला के पास सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई, जिससे आशु की मौके पर ही मौत हो गई और किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आशु किरन का इकलौता पुत्र था। उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को थाने में खड़ा कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें