सुल्तानपुर पट्टी। दो दिन बाद चचेरे भाई की शादी की तैयारी में जुटे युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी नन्हे चंद्रा के बेटे की शादी दो दिन बाद है। पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा हुआ है। बृहस्पतिवार की दोपहर नन्हे चंद्रा का भतीजा राजू चंद्रा (32) पुत्र प्रेम शंकर घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। दरवाजा तोड़ कर उसे नीचे उतारा लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि राजू चंद्रा की शादी ग्राम परमानंदपुर में हुई थी लेकिन विवाद होने के कारण पत्नी कई साल पहले मायके चली गई थी। राजू अपने परिवार के साथ रह रहा था। अचानक से उसके ऐसा कदम उठाने से हर कोई हैरान है।