रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज स्थित रिंगोड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान वनकर्मियों को एक हाथी के बच्चे का शव पड़ा दिखा। प्रथमदृष्टया बाघ के हमले में मौत होने की आशंका है। शव मिलने की सूचना मिलते ही वनाधिकारियों में खलबली मच गई है।
वन विभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि हाथी के बच्चे की उम्र करीब एक से सवा महीने थी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर बाघ के दांतों के निशान मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि बाघ के हमले में ही उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के बाद नष्ट कर दिया गया।