हल्द्वानी। बिठौरिया यूनाइटेड फुटबाल क्लब के तत्वावधान में आयोजित 5 ए साइड बिठौरिया कप फुटबाल प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर मुकाबले काफी रोचक रहे।
पहले मैच में यमुनानगर दिल्ली ने गोल हंटर्स दिल्ली को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में सहारनपुर एफसी ने सेवन स्टार देहरादून को संघर्षपूर्ण मुकाबले में पेनाल्टी शूट के जरिए 4-3 से पराजित किया। तीसरे मैच में कविला ब्वायज देहरादून ने चंडीगढ़ एफसी को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मैच में मुख्य अतिथि बिठौरिया नंबर एक के प्रधान सुरेश गौड़. विशिष्ट अतिथियों में विपिन चंद्र पांडे, राजीव वर्मा, प्रकाश पांडे आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बिठौरिया फुटबाल क्लब को स्वस्थ आयोजन के लिए बधाई दी। वीरू कालाकोटी ने सभी का आभार जताया।