फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा, धन-धान्य के भरेंगे भंडार

Sat, 11 Nov 2023 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

रविवार को दीवाली (Diwali 2023) पर पूजा करने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि शाम 5.15 बजे से देर रात 2.25 बजे तक लक्ष्मी पूजा के मुहूर्त हैं। शाम 5.15 बजे से 6.57 तक चौघड़िया शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
Happy Diwali - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीवाली (Diwali 2023) पर्व पर महालक्ष्मी की पूजा का विधान है। माता लक्ष्मी को धन की देवी का दर्जा हासिल है। शास्त्रों में कहा गया है कि दिवाली के दिन विधिविधान से शुभ मुहूर्त में पूजा करने पर लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और लोगों के धन-धान्य के भंडार भरती हैं।

विज्ञापन


रविवार को दीवाली पर पूजा करने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि शाम 5.15 बजे से देर रात 2.25 बजे तक लक्ष्मी पूजा के मुहूर्त हैं। शाम 5.15 बजे से 6.57 तक चौघड़िया शुभ मुहूर्त है। इसी अंतराल में शाम 5.16 से 7.56 बजे तक प्रदोष काल भी है। शाम 5.36 बजे से 7.31 तक वृष लग्न में स्थिर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त है। शाम 6.57 से 8.36 तक चौघड़िया अमृत योग, 8.30 से 10.15 तक चर नामक शुभ मुहूर्त है।

मंत्र सिद्धि और तंत्र साधना के लिए महानिशाकाल के मुहूर्त रात 11.31 बजे से 12.15 तक और महातंत्र साधना के लिए सिंह लग्न का शुभ मुहूर्त देर रात 12.06 से 2.25 बजे तक है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूजा का सबसे अच्छा समय 5.15 से रात 7.31 तक है। इस दौरान लोग अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पुरोहितों या पंडितों की बताई विधि के अनुसार पूजा-अर्चना करें तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें