फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-कटाव के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र शुरू होगा कार्य : रेखा आर्य

Mon, 08 Sep 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो। बिंदुखता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करती केबिनेट मंत्री रेखा आर्य।
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की।निरीक्षण के दौरान मंत्री रेखा आर्य ने बिंदुखत्ता के इंद्रानगर क्षेत्र का दौरा कर गोला नदी से हुए भू-कटाव से ग्रामीणों की कृषि भूमि एवं मकानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने हर वर्ष बारिश के दौरान गोला नदी से हो रहे भू-कटाव की रोकथाम के लिए स्थायी समाधान की मांग रखी। इस पर मंत्री रेखा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ब्रिडकुल के माध्यम से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और शीघ्र ही स्थायी समाधान के लिए कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि फिलहाल 38 लाख रुपये का तात्कालिक प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। दीर्घकालिक समाधान के लिए सिंचाई, वन विभाग एवं ब्रिडकुल की संयुक्त टीम निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार कर रही है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, अधिशासी अभियंता दिनेश रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी, तहसीलदार कुलदीप पांडे, बीडीओ तनवीर असगर, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला आदि रहे।
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग

मंत्री रेखा आर्या को बिंदुखत्ता के ग्रामीणों ने राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की ओर से राजस्व ग्राम का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बावजूद अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें