नैनीताल। मल्लीताल में लगे मेले में रविवार को आखिरी दिन सुबह से काफी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे। दोपहर बाद मेले में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिले रहे। मेले में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने से मल्लीताल सड़कें भी व्यस्त रहीं। इस कारण पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सड़क किनारे पार्क वाहनों को हटवाया गया। वहीं यातायात को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई ।