फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: जाम और जलभराव से मुक्ति की कार्ययोजना पर काम शुरू, 229.82 करोड़ से मिलेगी दोनों समस्याओं से निजात

Wed, 14 Jan 2026 09:49 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

शहर को आधुनिक रूप देने और ट्रैफिक जाम व जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सांसद अजय भट्ट ने 229.82 करोड़ रुपये की केंद्र पोषित विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मंगलवार को हल्द्वानी में केंद्र पोषित योजनाओं का शिलान्यास करते सांसद अजय भट्ट - फोटो : स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हल्द्वानी की सूरत बदलने और इसे एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। सांसद अजय भट्ट ने तीनपानी में आयोजित एक कार्यक्रम में 229.82 करोड़ रुपये की केंद्र पोषित महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। यह पूरी परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हल्द्वानी के लिए की गई विशेष विकास घोषणाओं का हिस्सा है।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि शहरवासियों को लंबे समय से ट्रैफिक जाम और मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता था। इस परियोजना को इन्हीं दो मुख्य समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके तहत शहर की मुख्य धमनियों यानी नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड का न केवल चौड़ीकरण होगा बल्कि उनका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट. भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पार्षद मनोज जोशी, पार्षद संजय पांडे, पार्षद रुकमणी बिष्ट, पार्षद रईस अहमद आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें