भवाली (नैनीताल)। राडवेज कर्मियों ने उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ और संयुक्त मोर्चे के बैनर तले फरसौली रोडवेज कार्यशाला में शनिवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है।
रोडवेज कर्मचारियों ने प्रभारी सहायक महाप्रबंधक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शाखा मंत्री लीला बोरा ने कहा कि वह कार्यालय को नैनीताल से भवाली में शिफ्ट करना चाहते हैं, जबकि यह पूर्व में निगम मुख्यालय के 2011 के आदेश के विरुद्ध है। कहा कि प्रभारी सहायक महाप्रबंधक का स्थानांतरण नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता उमेश कांडपाल, संजय, संतोष, सीमा सिंह, सरोज बिष्ट, दीवान राम, पूरन चंद जोशी, कमल जीना, लक्ष्मण सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे। अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी उत्तरांचल मजबूर संघ का समर्थन किया।