फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमपात देखने वालों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सप्ताह के अंत में हुई बर्फबारी ने नैनीताल में एकाएक पर्यटन गतिविधियों में निखार ला दिया, वहीं दूसरी ओर सैलानियों की आमद बढ़ते ही नगर की यातायात व्यवस्था हांफ गई। तल्लीताल से मल्लीताल समेत आसपास की सड़कों में दिन भर वाहन रेंगते रहे और जाम लगता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जैसे ही लोगों को नैनीताल और इसके आसपास हिमपात की सूचना मिली तो उत्तराखंड के तराई भाबर, यूपी, दिल्ली और नोएडा से सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर तक नैनीताल के पार्किंग स्थल पैक हो गए और सड़कों में जाम लगने लगा। माल रोड, मस्जिद तिराहा, बिड़ला रोड, हाईकोर्ट रोड, हल्द्वानी, भवाली रोड में वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। जाम खुलवाकर व्यवस्था बनाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
तल्लीताल गांधी चौक से लेकर लेक ब्रिज चुंगी तक भी कई बार जाम लगा रहा। इस जाम में पाईंस में लगी आग को बुझाने के बाद लौट रहा दमकल वाहन भी देर तक फंसा रहा। रविवार को भी भीड़ होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें