फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिलाई-कढ़ाई से महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़े महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। अपर परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने बताया कि महिला समूहों की 31 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिलाई-कढ़ाई से महिलाएं गांव में रहकर भी अपनी आजीविका चला सकती हैं। महिलाओं की ओर से स्कूली बच्चों की ड्रेस भी तैयार की जाएगी। इससे महिलाओं को स्वरोजगार मिलने के साथ पलायन रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी आठ विकासखंडों में महिला समूहों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग की ओर से अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें