रामनगर। रामनगर के होनहार खिलाड़ी अभिराज डंगवाल का चयन अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ है। अभिराज ने बीते दिनों देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। अब वह मध्यप्रदेश में आयोजित राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच हिमांशु चौहान, मोहम्मद इकरार, भास्कर नंद, मोहम्मद दानिश, भूपेंद्र मेहरा, वीरेंद्र पाल, गौतम फर्त्याल आदि ने उन्हें बधाई दी है।