फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पहचान पत्र बनवाने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

Tue, 10 Jan 2017 02:04 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चुनाव को लेकर महिलाओं में उत्साह ज्यादा है। मतदाता पहचान पत्र बनाने में महिलाएं हर दौर में पुरुषों की तुलना में आगे रही हैं। यह ट्रेंड केवल एक विधानसभा में नहीं बल्कि हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला है।
विज्ञापन


अब 15 फरवरी को होने वाला मतदान ही बताएगा कि चुनावी महा संग्राम को लेकर महिलाओं का यह उत्साह कितना बरकरार रहता है। चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें, इसे लेकर निर्वाचन आयोग अभियान भी छेड़े हुए है। 25 जनवरी को मतदाता दिवस है।

मतदाता पहचान पत्र बनाने में महिलाएं हर दौर में पुरुषों की तुलना में ज्यादा रही हैं। अभी तक हल्द्वानी विधानसभा सीट में 75,524 पुरुष मतदाता थे, जबकि महिला वोटरों की संख्या 63,281 थी। मतदाता सूची पुनरीक्षण के पहले चरण में 1869 पुरुष मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए आगे आए, तो महिलाओं की संख्या 2172 रही।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 305 पुरुष और 332 महिलाओं ने मतदाता पहचान पत्र बनाए। अब हल्द्वानी विधानसभा सीट पर 74,088 पुरुष और 65,121 महिला वोटर हो गए हैं। इसी तरह लालकुआं विधानसभा सीट पर 57,435 पुरुष और 51,085 महिला वोटर थी। 998 पुरुषों ने पहले दौर मेें और 184 ने दूसरे दौर में मतदाता पहचान पत्र बनवाए।

इस दौरान मतदाता पहचान पत्र बनाने वाली महिलाओं की संख्या 1052 और 224 रही।  अब विधानसभा सीट में पुरुष मतदाताओं की संख्या 58,249 और महिला मतदाता 51,913 हैं।

कालाढूंगी विधानसभा सीट पर 73,603 पुरुष और 68,829 महिला वोटर थे। दो चरणों में पुरुषों ने क्रमश: 1862 और 163 मतदाता पहचान पत्र बनवाए।  महिलाएं यहां भी आगे रहीं। उन्होंने 1879 और 193 मतदाता पहचान पत्र बनवाए। तीनों विधानसभा में कालाढूंगी में सबसे ज्यादा वोटर हैं।

किन्नरों का बना मतदाता पहचान पत्र

निर्वाचन आयोग ने किन्नरों की पहचान के लिए उनके जेंडर का मतदाता पहचान पत्र में उल्लेख करने को कहा था। अभी तक किन्नर का पुरुष या महिला में उल्लेख करना होता था। अब थर्ड जेंडर के रूप में पहचान पत्र में इनका उल्लेख होगा।
विज्ञापन


ऐसे मतदाता पहचान पत्र बनने की शुरुआत हो गई है। हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा में एक-एक मतदाता पहचान पत्र किन्नरों का बना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें